कोरबा// पंप हाउस कॉलोनी में हुए हत्या के बाद कोरबा में मर्डर की दूसरी घटना…कोहड़िया बस्ती में पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या… पढ़े पूरी खबर

72

कोरबा।

कोरबा में सुबह ही पंप हाउस में एक युवती कि दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई हत्या के बाद शनिवार रात्रि 10 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोहडिया बस्ती से एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर देने की खबर आई है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से यू.के श्रीवास ने अपनी पत्नी मंजीता श्रीवास की हत्या कर दी है । हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवादों के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना सामने आई है।