छत्तीसगढ़ : प्रदेश के गौ संवर्धन केंद्र में 15 मवेशियों की मौत…फाउंडेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस, 7 दिन में माँगा जवाब

24

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में टेकनार के गो संवर्धन और शोध केंद्र से 29 मवेशी गायब होने की जानकरी मिली हैं। जबकि, 15 मवेशियों की मौत हो गई है। यहां के कर्मचारी भी बेहद परेशान हैं। न तो कर्मचारियों को वेतन मिल रहा और न ही बची हुई गायों को दाना-पानी दिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पशुधन विकास विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने केंद्र की जिम्मेदारी संभालने वाले दृष्टिदात्री फाउंडेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में चौकीदार और भृत्य पदों पर भर्ती, आवेदकों से मंगाया गया आठवीं कक्षा की अंकसूची

दरअसल मिली जानकरी के अनुसार, इस केंद्र को पहले पशुधन विकास विभाग संभाल रहा था। साल भर पहले ही इसे दृष्टिदात्री फाउंडेशन को दिया गया। इसके बाद से दिक्कतें शुरू हो गईंं। कर्मचारियों का आरोप है कि, अब भी गाय मृत होने की स्थिति में हैं। वेतन नहीं मिलने से हमारे सामने भी आर्थिक संकट गहरा रहा है। संस्था के अध्यक्ष, सचिव फोन तक रिसीव नहीं करते। इधर, पशुधन विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अजमेर सिंह कुशवाह ने बताया कि जांच में 29 मवेशी नहीं मिले।

वहीँ इंश्योरेंस की प्रक्रिया के लिए पशुधन विकास विभाग से जुड़े लोग बताते हैं कि, शोध केंद्र में यदि किसी जानवर की मौत हुई है तो तत्काल वेटनरी विभाग को जानकारी देना होता है। वहां डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी और कान में लगे टैग के हिस्से को काटा जाएगा। इसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ जानवर का पोस्टमार्टम होगा।

तालाब नहाने गयी महिला की चाकू से गोदकर हत्या… गांव का ही हैं आरोपी…. हत्या के बाद आरोपी फरार

पोस्टमार्टम से पता चलेगा वह किस बीमारी के चलते मरा है। या फिर किसी जहरीले जंतु के डंसने से मौत हुई है। डेथ ऑफ कॉज निकल कर सामने आएगा। इस प्रक्रिया के बाद ही आप इंश्योरेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गो संवर्धन केंद्र में मरे जानवरों का ना तो पंचनामा हुआ है और ना ही लिखित में कोई पशुधन विकास विभाग को जानकारी दी गई है। इस बात का दावा पशुधन विकास विभाग कर रहा है।

वहीँ इस केंद्र में गिर नस्ल की 1 गाय, गिर नस्ल के 2 सांड, गिर बछिया 3, गिर बछड़ा 6, साहीवाल बछिया 5 और साहीवाल बछड़ा 12 के गायब होने का नोटिस जारी हुआ है। नोटिस पत्र में लिखा है कि ये पशुधन कम हैं। सात दिनों के अंदर स्थिति स्पष्ट कर बताएं। इसकी प्रति कलेक्टर, जिला पंचायत CEO और SDM को भी भेजी गई है।