पत्नी का काटा गला, कातिल पति को आया हार्ट अटैक, दोनों की एक साथ निकली अर्थी…

66

गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. कुसुम बूढ़ा गांव में एक खूनी पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया. इस खौफनाक वारदात में पति भी जान से हाथ धो बैठा.

मिली जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद पति बेहोश हो गया. अस्पताल ले जाने पर हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. पुलिस दोनों वारदात की तफ्तीश कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुसुंमबुडा की रतनी बाई उम्र 23 वर्ष की हत्या उसके ही पति वीरेंद्र ध्रुव ने धारदार हंसिया से की है. राचर लारी जगंल क्षेत्र कंपार्टमेंट क्रमाक 597 में गला काटकर मौते के घाट उतारा है.