कोरबा// बालको प्रबंधन की मनमानी लगातार जारी… बहाया जा रहा राखड़ युक्त पानी।

39

कोरबा।

पिछले दिनों राख को लेकर शहर की सियासत कुछ ज्यादा ही गर्म हो गई थी।

बालको प्रबंधन के द्वारा नेहरू नगर के पास खुलेआम नाले में राख बहाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर बालको प्रबंधन कि जी हुजूरी करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि बालको प्रबंधन के द्वारा नेहरूनगर बालको के नदी में खुले आम राखड़ बहा रहा है।और स्थानीय प्रशासन बालको के आगे नतमस्तक है।

राजस्व मंत्री ने अवैध रूप से डंप पड़े राखड़ का मुद्दा उठाया था।

विदित हो कि बालको संयंत्र से निकलने वाली राखड़ को रोकबहरी राखड़ डेम में जमा किया जाता है, वर्तमान में सभी राखड़ डेम भर चुका है, बालको प्रबंधन के द्वारा डेम के राखड़ को खाली करने के लिए नियम विरुद्ध भारी वाहनों से परिवहन किया जा रहा है, और उक्त राखङ कोरबा शहर के चारो तरफ जहां इनका मर्जी होता है डंप कर दिया जाता है जिसका नतीजा हम आम नागरिकों को राखड़ प्रदूषण का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है।

पूरे शहर को राखड़ युक्त करने के बाद अब बालको प्रबंधन के द्वारा नदियों में इस राखड़ को बहाया जा रहा है।इस बात की शिकायत अनेकों बार पर्यावरण अधिकारी और जिलाधीश को लिखित रूप से की गई है किंतु बालको प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है।