Wednesday, September 9, 2026
Home Uncategorized कोरबा/कटघोरा।। नवसृजित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय वितरण केन्द्र पोड़ी के कार्यालय का...

कोरबा/कटघोरा।। नवसृजित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय वितरण केन्द्र पोड़ी के कार्यालय का उद्घाटन किया विधायक श्री मोहित केरकेट्टा जी ने।जनप्रतिनिधियों के साथ उपभोक्ताओं की रही उपस्थिति।

104

कोरबा/कटघोरा।

आज दिनांक 15/12/2022 को छ. स्टेट पा डि कं. रायपुर के आदेशानुसार आमजन एवं नागरिकों की सुविधा के लिए नवसृजित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय वितरण केन्द्र पोड़ी के कार्यालय का उद्घाटन माननीय विधायक श्री मोहित केरकेट्टा जी विधानसभा पाली-तानाखार के करकमलों एवं विशेष अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीया श्री मति शिवकला कंवर, जिला पंचायत सभापति श्री गणराज सिंह कंवर एवम् सम्मानीय जन प्रतिनिधियो तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति से संपन्न हुआ,

छ. स्टेट पा डि कं के अधिकारियों ने जानकारी दी कि, वर्तमान में वितरण केन्द्र पाली से 14500 उपभोक्ताओं का राजस्व संग्रहण एवम् बिल सुधार तथा लाइन सुधार का कार्य संचालित होता था, अब नवसृजित वितरण केन्द्र पोड़ी के खुलने से आसपास के पोडी, बतरा ,सिल्ली सहित कुल 30 ग्राम के लगभग 5000 से अधिक उपभोक्ता इससे लाभान्वित होंगे ,


उनके बिल सुधार तथा बिजली बंद संबंधित शिकायत दूर करने की सुविधा के लिए कनिष्ठ यंत्री, कार्यालय सहायक, सुधार वाहन एवं लाईन कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम में विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता कोरबा माननीय श्री पी एल सिदार,कार्यपालन अभियंता कटघोरा श्री आर के चौहान, सहायक अभियंता पाली श्री कैलाश देवांगन, , तथा श्री राघवेन्द्र साहू एवं अन्य लाईन कर्मचारी उपस्थित रहे अतिथि द्वय द्वारा इसे जिला कोरबा एवं विधानसभा के लिए आम नागरिक की सुविधा में मील का पत्थर निरूपित किया अंत में कार्यपालन अभियंता श्री आर के चौहान, द्वारा अतिथियों का एवं सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ी का विशेष आभार व्यक्त किया l