Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टा प्रदान करने हुई चर्चा

नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टा प्रदान करने हुई चर्चा

55

रायपुर : नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को आवासीय पट्टे प्रदान करने की मांग को लेकर कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विस्तृत विचार विमर्श हुआ। चर्चा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस संबंध में आगामी बैठक 19 दिसम्बर को कृषि मंत्री के आवास पर होगी। बैठक में कलेक्टर रायपुर एवं एन.आर.डी.ए. के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी और अभिलेख तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर दयाल भुरे एवं एनआरडीए की सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।