रायपुर, 14 दिसंबर 2022 : राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई के नवनियुक्त कुलपति सदानंद शाही ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल ने शाही को शुभकामनाएं दी और संस्थान में उच्च शिक्षा को बेहतर और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा। इस अवसर पर गंगाजली एजुकेशन सोसायटी भिलाई के निदेशक आई.पी. मिश्रा उपस्थित थे।




