Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा रायपुर//अस्पताल में नवजात मौत कांड: 4 मासूमों की डेथ पर बोले मंत्री...

रायपुर//अस्पताल में नवजात मौत कांड: 4 मासूमों की डेथ पर बोले मंत्री सिंहदेव, कहा- हमने 4 बच्चों को खोया है

111
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. 4 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. परिजनों ने इसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.बताया जा रहा है कि SNCU वार्ड में भर्ती 4 नवजात बच्चों की मौत हुई है.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप मच गया है. देर रात बच्चों की मौत हुई है.परिजनों का आरोप हा कि बिजली गुल होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है. वहीं प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है.प्रबंधन का कहना है कि हार्ट प्रॉब्लम समय से पहले बच्चे जन्मे थे, जो वेंटिलेटर में थे. बिजली गुल होने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है. मामले में कलेक्टर, SP, CMO और आला अफसर जांच कर रहे हैं.