कोरबा// रामपुर चौकी अंतर्गत,सीएसईबी कॉलोनी निवासरत महिला ने बदसलूकी के साथ,जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप…पैसों के लेनदेन से जुड़ा हैं मामला…..पढ़े पूरी खबर

81

कोरबा । सीएसईबी कॉलोनी निवासी संध्या चौहान ने रामकृपाल चौहान पर जान से मारने की धमकी देने के साथ बेटे के ऊपर झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है । सीएसईबी के क्वाटर न.935 में रहने वाली संध्या के पति की मृत्यु कुछ समय पूर्व हो गई थी। पैसों की आवश्यकता होने पर संध्या ने रामकृपाल से ₹130000 बतौर उधार लिए थे जिसकी एवज में संध्या ने अब तक ₹174000 वापस लौटा दिए हैं। संध्या के अनुसार बकायदा उसने पैसे देने का वीडियो भी बनाया है

इसके बाद ही समय-समय पर रामकृपाल व उसकी पत्नी घर में आकर संध्या व उसके परिवार वालों से बदसलूकी करते हैं और जान से मारने की भी धमकी देती है। रंजिश के चलते ही संध्या के बेटे के ऊपर ही सीएसईबी चौकी में एक एफ आई आर दर्ज करा दी गई है ।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है संध्या का कहना है कि वह रामकृपाल हरकतों से काफी परेशान है और उसके ऊपर उचित कार्रवाई चाहती है।