Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized लापता आशा वर्कर का शव बोरी में भरा मिला…हत्या कर शव बोरी...

लापता आशा वर्कर का शव बोरी में भरा मिला…हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंके जाने की आशंका… सेक्टर 4 की घटना…..पढ़ें पूरी खबर।

249

महिला का शव बोरी में से बरामद।

पुलिस जांच में जुटी।

हरियाणा के करनाल शहर के प्रीतम नगर की रहने वाली एक आशा वर्कर रेनू का शव सीआईए-वन ने मधुबन स्थित पक्के पुल के पास से बोरी में से बरामद किया है। बता दें कि दो माह पहले ड्यूटी पर जाते समय आशा वर्कर रेनू संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने सूचना सेक्टर-चार पुलिस चौकी में दी थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन पर पहुंचकर आशा वर्कर की स्कूटी बरामद की थी। इसमें स्कूटी भी उसी लोकेशन पर मिली है जहां पर आज उसका शव बरामद किया गया है।