Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// नाबालिग ने की अपने दोस्त की हत्या…जाने पूरा मामला।

कोरबा// नाबालिग ने की अपने दोस्त की हत्या…जाने पूरा मामला।

199

कटघोरा के बरपाली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक दिनेश बिंझवार अपने नाबालिग दोस्त के साथ कार्तिक पूर्णिमा के दिन पिकनिक मनाना चाहता था। इसके लिए वे दोनों शनिवार की रात जोगनारा ढाबा के पास बिजली खंभे से एंगल चुराने पहुंचे, जहां रेंज पाना से एंगल नहीं खुलने पर वे दूसरी जगह पहुंचे।

पूर्व में देखे गए बिजली टावर के एंगल को दिनेश पहले ही चोरी कर चुका था। इस बात पर उनके बीच विवाद होने लगा। तब दिनेश ने नाबालिग से गाली.गलौच कर उससे मारपीट की। तब गुस्से में आकर नाबालिग ने रेंज पाना से उसपर हमला कर दिया। दिनेश संभल पाता इससे पहले नाबालिग ने उसे जमीन पर गिराकर दोनों हाथ से उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। नाबालिग शव को खींचते हुए टावर के नीचे ले गया और वहां रखकर वापस घर पहुंच गया।