Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पुलिस विभाग में एएसआई पद पर पदोन्नत हुए तीन प्रधान आरक्षक

कोरबा// पुलिस विभाग में एएसआई पद पर पदोन्नत हुए तीन प्रधान आरक्षक

98

कोरबा। बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति प्रक्रिया में सभी अर्हता पूरी करने वाले 20 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसमें कोरबा जिले से प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में राकेश सिंह, कलम सिंह ध्रुव और माखन लाल पात्रे शामिल है। जिन्हें एसपी कार्यालय में स्टार लगाकर एसपी संतोष सिंह ने पदोन्नत किया। इसके साथ ही नवीन पदस्थापना भी की गई है।