कोरबा// भ्रूण मिलने से फैली सनसनी… मानवता को शर्मसार कर देने वाली …..पढ़े पूरी खबर

39

कोरबा में बांकीमोंगरा थानांतर्गत अहिरन नदी के किनारे एक दो महिने का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। कोटवार के माध्यम से पुलिस तक बात पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने का एक मामला सामने आया है। आहिरन नदी के किनारे एक दो माह का मानव भ्रूण मिलने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। भ्रूण को देखने के बाद लोगों ने कोटवार को सूचना दी जिसके माध्यम से पुलिस तक बात पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। पुलिस ने भ्रूण मिलने की घटना को अवैध संबंधो से जोड़कर देख रही है। उनका मानना है,कि अवैध संबंधों के कारण होने वाली बदनामी को छिपाने के लिए भ्रूण को यहां फेंका गया है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।