Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दशगात्र से लौट रहे वृद्ध की कुँए में डूबने से मौत...

कोरबा// दशगात्र से लौट रहे वृद्ध की कुँए में डूबने से मौत : प्यास बुझाने कुँए का सहारा बना : मौत की वजह….पढ़े पूरी खबर

97

कोरबा। ग्राम गोढ़ी में कुएं में गिरने से एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव में ही दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहा था। सड़क किनारे कुआं देख अपनी प्यास बुझाने रुका और पानी निकालने का प्रयास करने लगा तभी अचानक कुएं में गिर गया जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

गोढ़ी निवासी 65 वर्षीय अगरसाय अपनी पोती के साथ गांव में ही दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था, दशगात्र भोज कर लौट रहे अगरसाय को प्यास लगी तो सड़क किनारे कुआं से पानी निकालने का प्रयास करने लगा तभी अचानक रस्सी टूट गई और वह फिसल कर कुएं में जा गिरा जिसमें वह डूबने लगा तभी पोती भागते हुए घर की ओर गई और परिजनों को इसकी सूचना दी कि दादा कुएं में गिर गए हैं। परिजन कुएं के पास पहुंच अगरसाय को कुएं से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के दौरान अगरसाय को मृत घोषित कर दिया गया।