Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर की एडहॉक कमेटी को छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड...

जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर की एडहॉक कमेटी को छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

66

रायपुर : छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई कि, जामा मस्जिद हलवाई लाईन रायपुर जो प्रदेश की पुरानी मस्जिदों में से एक है। जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली का इंतेकाल हो जाने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव ’’मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका 2022’’ के अनुसार सम्पन्न कराये जाने हेतु छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर द्वारा 11 सदस्यीय एड्हॉक कमेटी का गठन किया गया था। एड्हॉक कमेटी द्वारा चुनाव की समस्त प्रक्रिया विधिवत् पूर्ण कर दिनांक 16.10.2022 को सालेम इंग्लिश स्कूल, मोतीबाग रायपुर छ.ग. में शंातीपूर्वक प्रजातांत्रिक तरीके से शहर की मुस्लिम मतदाताओं को शामिल कर बैलेट पेपर के माध्यम से सम्पन्न कराया गया जिसमें जनाब हाजी अब्दुल फहीम शहर जामा मस्जिद रायपुर के नये मुतवल्ली निर्वाचित हुए।

एड्हॉक कमेटी द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने एवं शहर जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव को शांतीपूर्वक सम्पन्न कराये जाने पर छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस जी. मिन्हाजुद्दीन साहब द्वारा कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर में एड्हॉक कमेटी के संयोजक शोएब, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक, एडहॉक कमेटी के सदस्य फरहान कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. रायपुर, ए.एन.अख्तर, उप पुलिस अधीक्षक, रेल्वे रायपुर, जावेद अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तवार्ता रायपुर, मो.अनवारूल हसन, बैजनाथपारा रायपुर, शेख अब्दुल करीम, डी.डी.नगर रायपुर, मो.उस्मान भिंसरा, पारस नगर रायपुर, शेख अब्दुल तनवीर नवाब, बैरनबाजार रायपुर, जिया कुरैशी, संजय नगर रायपुर, वकील अहमद, नेहरू नगर रायपुर, अब्दुल समद, नेहरू नगर रायपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष महोदय द्वारा जामा मस्जिद रायपुर के मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया का सफलतापूर्वक निर्वहन किये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन एवं मुस्लिम समाज की ओर से चुनाव में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त बुद्धिजीवियों का शुक्रिया अदा किया गया। इस अवसर पर छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्यगण मैडम इफ्फत आरा (कलेक्टर, सूरजपुर), रियाज हुसैन साहब एवं बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन एवं बोर्ड के कर्मचारीगण उपस्थित थे।