Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़े ही उल्लास के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम आम आदमी पार्टी ने...

बड़े ही उल्लास के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम आम आदमी पार्टी ने मनाया

63

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के दीपावली मिलन समारोह में आप के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओ के साथ अन्य दलों के राजनीति से जुड़े नेता, कार्यकर्ता पदाधिकारी, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक सहित मीडिया से जुड़े लोग शामिल हुए। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का यह पहला सामूहिक आयोजन रहा व सभी कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति एक जोश देखने को मिला साथ ही पदाधिकारियों ने आनेवाले 2023 के चुनाव में पूरी दम खम के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार होने की बात कही ।

रविवार को रिंग रोड नम्बर एक सरोना चौक स्थित गुलाब भवन में दोपहर को अयोजित दीपावली मिलन समारोह में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीपावली मिलन के मंच में गीत संगीत, कविता-संवाद, की प्रस्तुति से समां बांधा, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी के हुनरमंदों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दी जिसका आनन्द उपस्थित लोगों ने उठाया और तालियों से सराहना की ।

पूर्व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान ने विज्ञप्ति जारी कर बताया रायपुर व कांकेर समेत अन्य जिलों में भी दीपावली मिलन के कार्यक्रम किये गए जिस में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य सभी उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।