Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ ‘मेक इन छत्तीसगढ़’: कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन बनी आकर्षण का केंद्र

‘मेक इन छत्तीसगढ़’: कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन बनी आकर्षण का केंद्र

59

रायपुर 03 नवम्बर 2022 : छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में कला, संस्कृति के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आई. टी. क्षेत्र में सफलता की झलक भी दिख रही है. चिप्स द्वारा लगाये गये स्टॉल में इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में पंजीकृत स्टार्टअप के युवा इंजीनियर आदित्य बी. द्वारा बनाई गयी CNC (कम्प्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन लोगों के ख़ास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन कम्प्यूटर से डेटा लेकर लेजर की मदद ये लकड़ी, कांच, प्लास्टिक जैसे अनेक सरफेस पर मनचाहा डिजाइन प्रिंट करती है। इसमें लेजर सेंटिंग की मदद से कोई भी मनचाही आकृति बिना किसी कारीगर के पूर्ण परिशुद्धता (एक्यूरेसी) के साथ तैयार की जा सकती है।

युवा स्टार्टअप इंजीनियर आदित्य बी. ने बताया कि में स्थानीय स्तर पर तैयार किये गये इस इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स को राज्योत्सव 2022 में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. अब तक 16 मशीनें छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यपारियों द्वारा बुक की जा चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा संचालित इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में राज्य के युवा स्टार्टअप्प्स द्वारा कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनेक नवाचार सफलतापूर्वक किये गये हैं।

इनमें उच्च तकनीकों का उपयोग करते हुए जंगली हाथी के मूवमेंट की वास्तविक स्थिति ज्ञात करना तथा उपुक्त कदम उठाने के लिए सक्षम विभाग को सहायता प्रदान करना, मिट्टी की जांच कर मोबाइल पर सूचित करना, कृषि से सम्बन्धित कार्यों जैसे- कीट प्रकोप का आकलन, कीटनाशक छिडकाव, गिरदावरी आदि ड्रोन द्वारा किये जा रहे हैं.

इनके अतिरिक्त कटिंग एज टेक्नालाजी जैसे-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (आई.ओ.टी.) एवं ब्लाक चौन जैसे आधुनिकतम तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप इनोवेशन कम इंक्यूवेशन सेंटर 36Inc में कार्यरत है।