छत्तीसगढ़// कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने किया सरेंडर… पढ़े पूरी खबर

42

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ // कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत की स्पेशल कोर्ट में सूर्यकांत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया है।

11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर ED ने छापेमारी की थी, जिसमें रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी गई थी. ईडी ने रायपुर में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व कांग्रेसी विधायक अग्नि चंद्राकर के घर छापेमारी हुई थी।

इसके साथ ही अजय नायडू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, सनी लुनिया, बादल मक्कड़, देवेंद्र नगर में रहने वाले सीए वियज मालू, कोयला व्यापारी सुनील अग्रवाल, कोयला व्यपारी जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पार्टनर नवनीत तिवारी, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है।

बीते दिनों IAS अधिकारी समीर विश्नोई को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उनके साथ कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को भी जेल भेजा गया था. न्यायिक रिमांड की यह अवधि 10 नवम्बर को पूरी हो रही है. उस दिन तीनों आरोपियों को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।