Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा दुर्घटना : फोन में बात करते हुए कार चला रहा था युवक,...

दुर्घटना : फोन में बात करते हुए कार चला रहा था युवक, बाइक और स्कूटी सवार को मारी टक्कर

157

जूटमिल पुलिस चौकी अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार कार का चालक फोन पर बात कर रहा था। इस बीच उसने कार से नियंत्रण खो दिया और बाइक और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोपहिया वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार सीजी 13 यूडी 0199 का चालक मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। रफ्तार अधिक होने व चालक का ध्यान मोबाइल पर होने की वजह से कर अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक व उसके बाद एक्टिवा को टक्कर मार दी।
दोपहिया वाहन से टकराने के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक्टिवा कार के पहिये में फंस गई। हालांकि त्योहार के दिन भीड़ भाड़ व यातायात दबाव झेल रहा ब्रिज के ऊपर कोई जन हानि हुई। हादसे के बाद ब्रिज पर भीड़ एकत्र होने लगी। लोग घटना से काफी नाराज थे । हालांकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति बनने से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में घायल दोपहिया वाहन सवारों को अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।