सरपंच पति की नृशंस हत्या कर दी गयी : पूर्व सरपंच के बेटे पर हत्या करने का आरोप : एक आरोपी ग्रिफ्तार

34

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

घटना आम्बुआ थाना क्षेत्र के बड़ी सर्दी गांव की है। बताया जा रहा है कि भाजपा समर्थित सरपंच पति रतन सिंह की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या का आरोप पूर्व सरपंच के बेटे पर लगा है।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।