Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा सुबह टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर :...

सुबह टहलने निकले युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर : युवक की मौके पर मौत

104

उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान-सक्ती मार्ग पर ग्राम ढोढ़ातराई के पास बुधवार की सुबह हादसा हो गया। पसुबह टहलने के लिए निकले युवक को पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम बंधवाभांठा निवासी भक्त प्रहलाद धोबी 22 वर्ष पिता अमृतलाल ग्राम तुमान में मामा के घर रहकर बढ़ई का काम करता था। आज तड़के लगभग 4 बजे उठ कर अपने दो मित्रों सुरेंद्र कंवर एवं अमित कंवर के साथ टहलने हेतु घर से निकला था।

ढोढ़ातराई मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 ए एस 3970 ने युवक को ठोकर मार दी जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण और मृतक के परिजन पहुंच गए थे। उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दुर्घटनाकरित पिकअप के चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया गया है।