Sunday, October 25, 2026
Home देश आज इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

आज इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

61

नई दिल्ली : पीएम मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान में इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आमसभा का उद्घाटन करेंगे। इसके दौरान पीएम का संबोधन भी होगा। यह आयोजन 18 से 21 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें 195 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। गृहमंत्री अमित शाह 21 अक्तूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे।