Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा IPS उदयकिरण कोरबा पंहुचे… प्रभारी पुलिस अधीक्षक का सम्भाला प्रभार।

IPS उदयकिरण कोरबा पंहुचे… प्रभारी पुलिस अधीक्षक का सम्भाला प्रभार।

113

तमाम तरह की अटकलों के बीच आईपीएस यू.उदयकिरण शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक बतौर कामकाज संभालते हुए पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

बता दें कि कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह 20 अक्टूबर तक अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार के आदेश उपरांत कोरबा एसपी का प्रभार श्री उदय किरण को सौंपा है। श्री उदयकिरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के पुलिस अधीक्षक हैं और हाल ही में उन्होंने वहां अपना प्रभार ग्रहण किया है।

उदयकिरण के कोरबा में प्रभारी एसपी का पद संभालने के दौरान जिला पुलिस के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उदय किरण इससे पहले भी कोरबा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं और कोरबा से उनका पुराना नाता रहा है।