Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा ने मारी गोला फेक और शतरंज में...

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा ने मारी गोला फेक और शतरंज में बाजी

188

कटघोरा/जेजरा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेजरा ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर का आयोजन किया। 4 जिलों के 22 स्कूल के लगभग 600 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया इन खेलों का आयोजन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।क्लस्टर स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी जिंजरा के विष्णु जयसवाल, पियूष जयसवाल ,प्रिंस कुमार सिंह और रणदीप सिंह, ने स्वर्ण पदक हासिल कर बाजी मारी। वही गोला फेंक में बालक स्वर्ग से, विवेक सोनी ,ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया व बालिका वर्ग में से सिमरन यादव ने द्वितीय, स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती राज रेखा शुक्ला ने सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। साथ ही और बेहतर प्रदर्शन कर जोनल स्तरीय प्रतियोगिता खेल में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया प्राचार्य ने कहा कि 6 और 7 नवंबर को भिलाई में जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, इसी तरह वहां भी अपना परचम लहराना है।