नशीली टेबलेट के साथ : निगरानी बदमाश पकड़ाया : बालको पुलिस की कार्यवाही

58

बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट में एक युवक को अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करते हुए गिरफ्तार करने में बालको पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दरअसल बालको पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की चेक पोस्ट के पास निगरानी बदमाश दिनेश सोनी अवैध रूप से नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा है ।
जिस सूचना पर थाना प्रभारी विजय चेलक के निर्देशानुसार बालको पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए आरोपी से 651 नग नशीली टेबलेट जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । उक्त कार्रवाई में एएसआई ओम प्रकाश परिहार, एएसआई डडसेना समेत स्टाफ की अहम भूमिका रही ।