Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा रामपुर अटल आवास में….सोने चाँदी के जेवरात समेत, घर के समानो की...

रामपुर अटल आवास में….सोने चाँदी के जेवरात समेत, घर के समानो की चोरी… लंबे समय से अपराधीक तत्व सक्रिय

117

रामपुर चौकी क्षेत्र में संचालित खरमोरा अटल आवास में चोरी की एक घटना सामने आई है। मालती गुप्ता नामक महिला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस वक्त सामने आई जब महिला अपने काम से पूरी गई हुई थी। महिला का कहना है,यहां असमाजिक तत्व काफी सक्रीय है और आए दिन चोरी सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देते रहते है।

कोरबा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है,लेकिन पुलिस उन पर लगाम लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। रामपुर चौकी क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की एक घटना सामने आई है। खरमोरा अटल आवास में बीती रात अज्ञात चोरों ने मालती गुप्ता नामक महिला के घर का ताला तोड़कर करीब एक लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पाकर घर पहुंची मालती ने बताया,कि वह अपने काम से उड़ीसा के पूरी ईलाके में गई थी इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ा और टीवी,बर्तन,गैस चूल्हा, सहित सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित महिला मालती गुप्ता ने बताया,कि यहां आपराधिक किस्म के लोग काफी सक्रीय है,वे यहां हमेशा नशा करते रहते हैं और मौका पाकर चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे डालते है। विरोध करने पर उनके द्वारा तरह तरह की धमकियां भी देते है।
महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।