Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच, मंदिर को कोई नुकसान नहीं, घाटी में...

केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच, मंदिर को कोई नुकसान नहीं, घाटी में 9 दिन में दूसरी बार ऐसी घटना

109

नई दिल्ली : केदारनाथ मंदिर के करीब एक बार फिर एवलांच हुआ है। हालांकि, यह कितनी दूर हुआ है, इसका अभी पता नहीं चला है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ टेंपल कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इससे केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसका वीडियो सामने आया है।

इससे पहले 23 सितंबर को मंदिर से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी ग्लेशियर में एवलांच आया था। इसका भी वीडियो सामने आया था। रुद्रप्रयाग के डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी एनएस रजवार ने बताया था कि यह काफी छोटा एवलांच था। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

​​​​​​​केदारनाथ मंदिर से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी ग्लेशियर में गुरुवार शाम 6:30 बजे एवलांच आया। इसका वीडियो सामने आया है। हालांकि रुद्रप्रयाग के डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि यह काफी छोटा एवलांच था। इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। यह वीडियो तीर्थयात्रियों ने ही रिकॉर्ड किया था। इसे देखकर लोगों को 10 साल पहले केदारनाथ में आई तबाही का मंजर याद आ गया।