Sunday, October 25, 2026
Home देश Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का BJP पर निशाना,...

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का BJP पर निशाना, बोले- देश को बांटना चाहते हैं कुछ लोग

106

नई दिल्ली :  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है. वायनाड से लोकसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश में कुछ लोग हैं जो देश को बांटना चाहते हैं.

रायपुर में चल रहे शह-मात के खेल में 5 खिलाड़ियों को मिल सकते हैं नॉर्म

बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अगर हम इस भीड़ की तरफ देंखें तो इसमें बहुत से लोग हैं, जिनमें प्रतिभा और होशियारी है. अगर, हम इस भीड़ की शक्ति को एकत्रित कर दें, तो हम उनसे स्कूल, शहर आदि बनवा सकते हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि अब सोचिए कि हम इस भीड़ को बांट दें. इस भीड़ में मौजूद हर शख्स एक दूसरे को मारने-पीटने लग जाए, क्या हम इस भीड़ की प्रतिभा का फायदा उठा सकते हैं? क्या हम इस भीड़ से कुछ अच्छा करवा सकते हैं? क्या हम बढिया शहर, अस्पताल, विश्वविद्यालय बनवा सकते हैं? कभी नहीं.

मुख्यमंत्री से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ईशान भटनागर ने की सौजन्य मुलाकात

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी ने पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ केरल के मलप्पुरम जिले से पदयात्रा फिर शुरू की. यात्रा राज्य के इस उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, भारत जोड़ो यात्रा के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम जिले के एक सजे हुए पुल से की. बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की यह यात्रा 5 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी.