Thursday, October 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा दीपका खदान में बड़ा हादसा: 2 करोड़ का डंपर आग की चपेट...

दीपका खदान में बड़ा हादसा: 2 करोड़ का डंपर आग की चपेट में, इंजन से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

7

कोरबा : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुधवार को खनन कार्य में लगे एक निजी कंपनी के डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा डंपर उसकी चपेट में आ गया। करीब दो करोड़ रुपये कीमत का यह डंपर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

CG School Holiday: छत्तीसगढ़ में दशहरा-दीपावली की छुट्टियों का ऐलान, स्कूल 15 दिन रहेंगे बंद, शीतकालीन अवकाश की तारीख भी जारी

इंजन से निकला धुआं, देखते ही देखते भड़की आग

जानकारी के अनुसार, डंपर खदान के भीतर खनन कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया और देखते ही देखते पूरे वाहन में आग फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा अमला और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर में आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गांधी व शास्त्री जयंती पर डी.ए.वी. जेंजरा में उत्साह का संचार: ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ में युवराज प्रथम, आदित्य द्वितीय; नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता से दिया सामाजिक संदेश

रखरखाव और फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

घटना के बाद खदान में संचालित भारी वाहनों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से डंपरों में लगे अग्निशमन उपकरण और फायर सप्रेशन सिस्टम की स्थिति की जांच किए जाने की आवश्यकता बताई जा रही है।

आग लगने के दौरान डंपर से उठता काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। राहत की बात यह रही कि चालक की सतर्कता के चलते वह समय रहते वाहन से बाहर निकल गया और हादसे में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।