कोरबा// ढेगुर नाला में पानी के तेज बहाव में बही ढाई वर्षीय बच्ची का मिला शव…क्षेत्र में सनसनी

231

ढेगुर नाला में पानी के तेज बहाव में बही ढाई वर्षीय बच्ची का मिला शव…

 

 

कोरबा।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती में पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव डेंगू नाला में मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक के पिता का नाम दिनेश बरेठ है। बताया जा रहा है कि दिनेश और उसकी पत्नी लालघाट शराब पीने गए थे। साथ में उनकी ढाई वर्षीय बेटी भी थी। वापस आते समय नदी पार करते समय बच्ची तेज बहाव में बह गई।

उस समय माता-पिता नशे में थे। होश आने पर उन्होंने बच्ची को काफी खोजा लेकिन पता नहीं चला। आज देर शाम स्थानीय लोगों ने डेंगू नाला में बच्ची का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।