Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// प्रेमी ने शादी से किया इंकार : मानसिक दवाब में आकर...

कोरबा// प्रेमी ने शादी से किया इंकार : मानसिक दवाब में आकर प्रेमिका ने दी जान…

371

प्रेमी ने शादी से किया इंकार : मानसिक दवाब में आकर प्रेमिका ने दी जान…

 

कोरबा।।

शादी से इनकार करने पर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना करतला थाना क्षेत्र के सेन्द्रीपाली गांव की है। मृतिका की पहचान 19 वर्षीय कृष्णो कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक और उसके परिवार के इनकार करने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। सोमवार को उसने जंगल में जहर खा लिया और तबीयत बिगड़ने पर अपनी बहन को फोन कर जानकारी दी। बाद में वह किसी तरह घर पहुंची, जहां से परिजनों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार युवती 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी और अपनी बड़ी बहन व जीजा के साथ रहती थी। प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को थी, लेकिन शादी को लेकर सहमति नहीं बन पाई।

पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच के लिए मामला संबंधित थाने को भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।