Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीएम बघेल ने ओबीसी एवं ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से क्वांटिफायबल डॉटा...

सीएम बघेल ने ओबीसी एवं ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की

74

रायपुर. 26 सितम्बर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें।

आयोग द्वारा वेब पोर्टल cgqdc.in के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए पंजीयन हेतु मॉप-अप राउंड के तहत पोर्टल को आखिरी बार 17 अक्टूबर तक खोला गया है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर इसके लिए पंजीयन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के पोर्टल पर जरूर दर्ज करवाएं। अब तक प्राप्त डॉटा की समीक्षा से पता चला है कि दोनों वर्गों के बहुत से लोगों ने सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया है। ऐसे लोगों को सर्वेक्षण में भाग लेने का मौका देने के लिए 17 अक्टूबर तक पोर्टल को खोला गया है।