कोरबा// होटल के रूम न. 207 में मीले युवती का शव : मामले का हुआ पर्दाफाश : शादी के लिए दबाव बनी हत्या की मुख्य वजह….पढ़े पूरी खबर

412

होटल के रूम न. 207 में मीले युवती का शव : मामले का हुआ पर्दाफाश : शादी के लिए दबाव बनी हत्या की मुख्य वजह….


कोरबा।।

शहर को दहला देने वाली चंदेला होटल हत्याकांड की गुत्थी को कोतवाली पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है।

क्या थी घटना?

घटना 5 दिसंबर की सुबह तब सामने आई जब कोरबा के चंदेला होटल के कमरा नंबर 207 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। होटल स्टाफ ने खिड़की से झाँका तो अंदर बिस्तर पर एक महिला का शव दिखाई दिया। मृतक महिला 4 दिसंबर को एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी। पुलिस ने इसी लीड पर अपनी जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर गहन परीक्षण किया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतका के चाचा शिवा दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने राकेश कुमार मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पता चला कि मृतका और आरोपी दोनों मरकाडीह के ही रहने वाले थे।

शादी के दबाव में किया कत्ल

पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने खुलासा किया कि महिला लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे, उप निरीक्षक शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता सहित साइबर सेल के आरक्षक आलोक टोप्पो और श्याम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।