कोरबा// बीच सड़क कपड़े उतारकर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा…पढ़े पूरी खबर

951

बीच सड़क कपड़े उतारकर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा…


कोरबा।।

गुरुवार दोपहर एक महिला द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर अचानक कपड़े उतार देने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी.जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ एक ऑटो में यात्रा कर रही थी.रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी ऑटो चालक से बहस हो गई.

बहस बढ़ने पर महिला जैसे ही ऑटो से उतरी, उसने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और बीच चौराहे पर लोगों के सामने अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं.कई लोगों का कहना है कि मामले की जांच कर ऑटो चालक पर कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि कुछ का मानना है कि महिला की मानसिक स्थिति की भी जांच आवश्यक है.फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला कौन है और वह किस इलाके की रहने वाली है.

इस विषय पर जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आज़म खान ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी ऑटो चालक की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

संगठन के पास यदि मामला आता है, तो संबंधित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि पुलिस के पास फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं पहुंची है, लेकिन शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।