कोरबा में सड़को का हाल-बेहाल : रिस्दी चौक में युवा कांग्रेस का जोरदार धरना : प्रशासन को घेरा…
कोरबा।।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के रिस्दी चौक में पीसीसी सचिव विकास सिंह जी के मार्गदर्शन में व जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के नेतृत्व में रिस्दी से बालकों जानी वाली सड़क की हालत बद से बद्तर हो गई है बड़े बड़े गड्ढे हैं
जिससे वहां के स्थानीय निवासी जो है वो काफी परेशान है हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं बार बार जिला प्रशासन को अपनी तकलीफ बता चुके है लेकिन जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के द्वारा उस सड़क को आज दिनांक तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया।
जिसको लेकर जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कोरबा जिला प्रशासन व निगम प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया गया व नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कोरबा के अधिकतर सड़कों का हाल बद से बद्तर हो गया है जनता की समस्या जिला प्रशासन, निगम प्रशासन को दिख नहीं रही हैं या देख कर भी नजर अंदाज कर दिया जा रहा हैं लेकिन जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सड़को की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
डीसीसी अध्यक्ष श्री नाथूलाल यादव ने कहा हम जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में लगातार कोरबा की बदहाल टूटी-फूटी सड़कों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे आज चौथे चरण में रिस्दी चौक में इससे पहले गौ माता चौक, बलगीख़ार, दादर लेकिन कोरबा जिला प्रशासन, निगम प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से डीसीसी अध्यक्ष नाथूलाल यादव,नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, विवेक श्रीवास,अजीत बर्मन,सुनील निर्मलकर, अमित सिंह, अशोक सोनवानी, नीलांबर कंवर,आकाश प्रजापति,नितेश यादव, मिनकेतन गंभेल, पिंटू जांगडे, साहिल कुरैशी, नारायण यादव, सोनू सिंह व भारी संख्या में स्थानीय निवासी व जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।




