Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//एसईसीएल के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी अंदर मेन रोड में अतिक्रमण कर शेड...

कोरबा//एसईसीएल के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी अंदर मेन रोड में अतिक्रमण कर शेड का निर्माण : दुर्घटना की बढ़ी आशंका…विभाग मौन

253

एसईसीएल के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी अंदर मेन रोड में अतिक्रमण कर शेड का निर्माण : दुर्घटना की बढ़ी आशंका…विभाग मौन


कोरबा।।


एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी के अंदर मेन रोड में अतिक्रमण कर कार पार्किंग के लिए शेड का निर्माण कराया जा रहा है। कॉलोनी के अंदर मेन रोड में जिस तरह से यह शेड निर्माण कराया जा रहा है यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत घातक होगा। कॉलोनी के अंदर बाइक,कारे व अन्य वाहन हर रोज यहां से गुजरती है।

जिससे लोगो को आने जाने के साथ खुद की सुरक्षा को भी दांव लगाना पड़ेगा।

शेड निर्माण से रोड के दोनों तरफ गाड़ियों के आने जाने के लिए पर्याप्त जगह न होने से दुर्घटना का होना निश्चित है।

कॉलोनी के अंदर इस तरह से रोड पर शेड निमार्ण पर एसईसीएल के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को इस पर ध्यान देना होगा। जिससे कॉलोनी के रहवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े

अब देखना होगा कि विभाग इस पर कब तक कार्रवाई करती है।