कोरबा-कटघोरा// कटघोरा अग्रसेन भवन में सूर्य घर योजना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन : हर घर सौर ऊर्जा : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना…

358

कटघोरा अग्रसेन भवन में सूर्य घर योजना पर हुआ कार्यशाला का आयोजन : हर घर सौर ऊर्जा : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना…

कोरबा-कटघोरा।।

  1. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना” का उद्देश्य हर घर तक सौर ऊर्जा पहुँचाना और लोगों को बिजली खर्च से राहत दिलाना है। इसी कड़ी में सोमवार को कटघोरा के अग्रसेन भवन में विद्युत विभाग द्वारा योजना की जानकारी देने कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अधिकारियों ने लोगों को छत पर सौर पैनल लगाने की प्रक्रिया, इसके लाभ और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से बताया।

    आज कटघोरा अग्रसेन भवन में सेवा पखवाड़ा के तहत, कार्यपालक निदेशक,बिलासपुर EDBR इश्मीता सूर्यवंशी जी ,कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ,जनसेवक राजवर्धन सिंह, कोरबा अधीक्षण अभियंता श्री विकेश सरकार ,प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम सरकार ,कटघोरा कार्यपालन अभियंता अंशु वासने, कटघोरा के सहायक अभियंता शेखर सोनी स्थानीय जनप्रतिनिधि,पार्षदगण की उपस्थिती रही।
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा के द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुक्त बिजली योजना पर कार्यशाला में सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, इसके लाभों और क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा में बताया गया कि
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य लगभग एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है, जिसके तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर सब्सिडी और कम ब्याज दर पर कोलैटरल-फ्री लोन मिलता है।

    योजना का उद्देश्य-

    एक करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से रोशन करना।

    पात्र परिवारों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना।
    घर की छत पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करना।

    बिजली के खर्च में कमी लाना और अतिरिक्त बिजली से आय उत्पन्न करना।

    सब्सिडी और लोन-

    2 किलोवाट तक की प्रणालियों पर 60% तक सब्सिडी।

    2 से 3 किलोवाट के बीच की प्रणालियों पर 40% तक सब्सिडी, 3 किलोवाट तक की सीमा के साथ।

    3 किलोवाट तक के आवासीय रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए लगभग 7% ब्याज दर पर कोलैटरल-फ्री लोन उपलब्ध।