विवादित – गालीबाज सहायक अभियंता माधुरी पटेल कोरबा से पेंड्रारोड अटैच के बाद फिर कोरबा जिला में किया गया स्थांतरण : 6 महीने के भीतर पुनः स्थांतरण से कर्मचारियों का मनोबल होगा कम…मैडम का विवादित ऑडियो फिर हो रहा वायरल

964

विवादित – गालीबाज सहायक अभियंता माधुरी पटेल कोरबा से पेंड्रारोड अटैच के बाद फिर कोरबा जिला में किया गया स्थांतरण : 6 महीने के भीतर पुनः स्थांतरण से कर्मचारियों का मनोबल होगा कम…


कोरबा।।

पाड़ीमार जोन में पदस्थ CSEB की सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल का लाइन मैन 64 वार्षिय इंस्पेक्टर चक्रधर कंवर जो की आदिवासी समाज से आते हैं, सीधे-साधे लाइन इंस्पेक्टर को अश्लील गाली बकते ऑडियो वायरल हुआ था।


वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी गाली गलौच करते बात कर रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कार्यपालन निदेशक आलोक कुमार अम्बस्थ ने सहायक अभियंता माधुरी पटेल को कोरबा से पेंड्रा रोड अटैच कर दिया था। अब 6 महीने के पहले ही विभागीय में विवादित अधिकारी का फिर से कोरबा जिले के पाली में पोस्टिंग कर दी गई है।

इस तरह से विवादित अधिकारी का जिले में फिर से पोस्टिंग से निश्चित ही विभाग के कर्मचारियों का मनोबल कमजोर होगा। जिस तरह से एक आदिवासी समाज के सीधे साधे कर्मचारी को महिला अधिकारी द्वारा गाली देकर लज्जित किया गया था। वही 6 महीने नही हुए फिर से जिले में विवादित गालीबाज महिला अधिकारी की पोस्टिंग कर दी गई यह साफ साफ किसी भी कर्मचारी के मनोबल को तोड़ता है।

विभाग के उच्च अधिकारियों को ऐसे विवादित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। जिससे विभागीय कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सके।