कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा का बुरा हाल : समय पर नहीं मिल रहा इलाज : ग्रामीण इलाज को भटकने मजबूर : पहले भी अनियमितता हो चुकी है उजागर…

126

कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा का बुरा हाल : समय पर नहीं मिल रहा इलाज : ग्रामीण इलाज को भटकने मजबूर : पहले भी अनियमितता हो चुकी है उजागर…


कोरबा-कटघोरा।।

इन दिनों कोरबा जिले के कटघोरा में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत भगवान भरोसे है। इस अस्पताल में जरूरी सुविधा के नाम पर सिर्फ आश्वासन है। आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को यहां इलाज के नाम पर भटकना पड़ता है।

यह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब सिर्फ उम्मीद का केंद्र बना हुआ है। जहां अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति व इलाज के लिए जरूरी मशीने सिर्फ शो प्रदर्शन करने का काम आ रही है।

ग्रामीणों को अब इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
इलाज के लिए यहां जरूरी मशीने खराब होकर धूल खा रही है। जिसकी मरम्मत व देखरेख के लिए कोई नही है। शहर के बीच स्थित यह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोगो को इलाज के नाम पर अब झुनझुना दिखा रहा है।

इमेरजेंसी मरीजो को यहां इलाज के लिए कोई सुविधा नही है। जिस तरह से डॉक्टर नदारत रह रहे है एवं इलाज के लिए आश्वासन देकर ग्रामीणों को कल आना ,बाद में आना ,ऐसे वाक्य अब आदतों में शामिल है। जिससे लोगो को इलाज के नाम पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है। जिससे मरीजो कक समय पर इलाज मिल पाए।