Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल से भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गोपीचंद ने की...

मुख्यमंत्री बघेल से भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गोपीचंद ने की सौजन्य मुलाकात

66

रायपुर, 25 सितंबर 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गोपीचंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध खेल सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए श्री गोपीचंद को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा भी उपस्थित थे।