Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कटघोरा की बिजली व्यवस्था में होगी सुधार : जनप्रतिनिधियों ने की थी...

कटघोरा की बिजली व्यवस्था में होगी सुधार : जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायत : कार्यपालन निदेशक की बड़ी कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता नमन डिकसेना का तबादला…

337

कटघोरा की बिजली व्यवस्था में होगी सुधार : जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायत : कार्यपालन निदेशक की बड़ी कार्रवाई : कनिष्ठ अभियंता नमन डिकसेना का तबादला…



कोरबा-कटघोरा।।

बिजली विभाग में अधिकारियों के तबादले एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायतें होती हैं तो उनका तबादला किया जाता है।

हम बात कर रहे कटघोरा डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता नमन डिकसेना
की जो खुद को स्थानीय रहवासी बताकर किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ थे।

जिसकी शिकायत (एमडी) कार्यपालन निदेशक रायपुर व कार्यपालन अभियंता से की गई थी। बताते चले अधिकारी के कार्यशैली से कटघोरा के रहवासी बहुत ज्यादा परेशान थे। आये दिन हो रही बिजली कटौती में किसी प्रकार का सुधार नही किया जा रहा था। जिसमे शहर के हर वर्ग के लोगो को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा था। आमजनों की परेशानी को देखते हुए

जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को 3 दिवस के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार व अधिकारी की शिकायत रायपुर तक कि गई थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई हैं। व कनिष्ठ अभियंता नमन डीकसेना का कटघोरा से तबादला कर दिया गया हैं। निश्चित ही इस ठोस कदम से कटघोरा की बिजली व्यवस्था में सुधार आयेगी।