कोरबा// खनिज विभाग बना मूक दर्शक : अडानी पंप हाउस निर्माण के लिए कुदुरमाल में अवैध रूप से रेत खनन : देखे वीडियो …

115

खनिज विभाग बना मूक दर्शक : अडानी पंप हाउस निर्माण के लिए कुदुरमाल में अवैध रूप से रेत खनन : देखे वीडियो …


कोरबा।

अवैध रेत खनन कर अदाणी पंप हाउस का निर्माण करा रहा है। कुदुरमाल से रेत खनन करने का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। बड़े उद्योग घराने पर कार्रवाई को लेकर खनिज विभाग चुप्पी साध ली है।


बता दें कि 9 जून के बाद से जिले के सभी रेत घाट से वैध खनन बंद हो चुका है। इसके बाद भी नदी से रेत खनन का वीडियो समय – समय पर वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक वीडियो अदाणी पॉवर प्लांट के लिए कुदुरमाल में बन रहे पंप हाउस निर्माण के लिए नदी से अवैध खनन का वायरल हुआ है। जिसमें पोकलेन से रेत खनन कर हाइवा में रेत लोड किया जा रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जनमानस कहने लगे है छोटे तस्करों का गाड़ी पकड़ने के लिए तो खनिज विभाग की टीम कहर बनकर टूटती है लेकिन भाजपा और उद्योग घरानों को छूट देकर स्पेशल ट्रीट दे रही है।

हालात बेहद चिंताजनक’

कोर्ट ने कहा कि हालात बेहद चिंताजनक हैं, बलरामपुर में एक आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया और अब गरियाबंद में रेत माफिया फायरिंग कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने दोहराया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

‘सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल’

कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और खनिज सचिव को तलब करते हुए पूछा – “आखिर प्रदेश में रेत माफिया का आतंक कब खत्म होगा?” कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार और पुलिस तंत्र पूरी तरह विफल है। अगर अवैध खनन नहीं रुका और ऐसी वारदातें फिर हुईं, तो सख्त न्यायिक हस्तक्षेप होगा।