Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अस्पताल में लगी आग : मची अफरा-तफरी : अस्पताल से निकाले...

कोरबा// अस्पताल में लगी आग : मची अफरा-तफरी : अस्पताल से निकाले गए मरीज….

380

अस्पताल में लगी आग : मची अफरा-तफरी : अस्पताल से निकाले गए मरीज….

कोरबा।।

कोरबा मुख्य शहर में स्थित धर्म अस्पताल ( रानी धनराज कुंवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में आज गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 6:30 बजे भवन के ऊपरी मंजिल में लगी आग की खबर मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा गया।

हॉस्पिटल के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पताल में आग बुझाने वाले उपकरणों और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केशरी समेत अनेक चिकित्सक और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

गनीमत रही कि आग की घटना में किसी भी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है।

अस्पताल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग कैसे लगी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। फिलहाल अस्पताल में स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों का उपचार जारी है।