Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पुलिस का सघन अभियान : 3 दिन में 126 फरार वारंटियों...

कोरबा// पुलिस का सघन अभियान : 3 दिन में 126 फरार वारंटियों की हुई गिरफ्तारी….

166

पुलिस का सघन अभियान : 3 दिन में 126 फरार वारंटियों की हुई गिरफ्तारी….


कोरबा।।

अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विगत तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 126 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें 19 स्थायी वारंटी और 107 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और जिलेभर में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया गया।

जिन थानों ने इस कार्रवाई में भाग लिया, उनमें शामिल हैं:
थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, बांगो एवं चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर तथा CSEB शामिल हैं। इन सभी थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने इस सफलता पर संतोष जताते हुए स्थायी वारंटों की तामीली करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है और अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस व्यापक अभियान से यह स्पष्ट संकेत गया है कि कोरबा पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी और जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।