कोरबा// विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी : हत्या की आशंका

287

विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी : हत्या की आशंका


कोरबा।।

जिले के ग्राम लैंगी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सोमवार सुबह एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश एक निर्माणाधीन मकान में मिली। मृतका की पहचान कंचन बाई (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले एक महीने से मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रही थी।

पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच में जुट गई है, क्योंकि मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।