शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका : पीछा छुड़ाने प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या : पहचान छुपाने डाला तेजाब : पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

493

शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका : पीछा छुड़ाने प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या : पहचान छुपाने डाला तेजाब : पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…


रायपुर।।


जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी है। प्रेमिका लगातार उसे पर शादी का दबाव डाल रही थी जिससे परेशान होकर उसने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी ने पूरी प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले प्रेमिका को आरोपी बाइक में बैठाकर घुमाने ले गया। फिर जगह मिलते ही वहां प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए लाश के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि 31 जनवरी को रचना सोना नाम की युवती की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। वह कोटा इलाके के गीता नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की गईं। जिसके आधार पर रचना के ही एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सोना तक पुलिस पहुंच पाई।

आरोपी के मुताबिक रचना शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि रचना ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी। इसके अलावा जब रचना के मोबाइल चैट्स पुलिस ने खंगाले तो उसका विवेक से लव अफेयर भी साफ हो गया।

रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से उसने मारने की प्लानिंग की। 30 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने कॉल कर रचना को गार्डन मिलने बुलाया। फिर उसे घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर ले गया। 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। फिर वहां से रचना को खमरिया नाम की जगह में खेत के बीच में बनी खाली झोपड़ी में लेकर गया। वहां पर दोनों के बीच फिर शादी की बात पर विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक उसने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब भी छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा और सीने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिर आरोपी वहां से निकलकर घर आ गया। करीब 5 दिन तक लड़की के परिजन और पुलिस तलाश करते रहे। इस बीच लड़के ने भी पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कॉल डिटेल से सारी सच्चाई सामने आ गई। इस पूरे हत्याकांड में वारदात स्थल मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में है। खेत पूरी तरह बंजर है, जिस वजह से आस-पास कोई नहीं जाता। इसके अलावा नदी की दिशा से आने वाली हवा सड़क से होते हुए झोपड़ी की तरफ जाती है। जिस वजह से दूर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को दुर्गंध नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।