Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा : आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा...

कोरबा : आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती: प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति सात अक्टूबर तक आमंत्रित

86

कोरबा : एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 सितम्बर से सात अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पांच रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था।

मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है । प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी में कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी। परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली दावा-आपत्तियों पर भी कोई विचार नही किया जा जायेगा। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगन बाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है। जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध करायी जा सके।