Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा-कटघोरा// अस्थायी बस स्टैंड में जरूरी सुविधा नही : यात्री हो रहे...

कोरबा-कटघोरा// अस्थायी बस स्टैंड में जरूरी सुविधा नही : यात्री हो रहे परेशान…

195

अस्थायी बस स्टैंड में जरूरी सुविधा नही : यात्री हो रहे परेशान…


कोरबा।

कई जरूरी कामकाज करने के लिए नगर पालिका परिषद ने कटघोरा में बस स्टैंड को स्थाई व्यवस्था के अंतर्गत मीना बाजार ग्राउंड में शिफ़्ट कर दिया है। वहां पर जरूरी सुविधा नहीं होने के कारण महिलाएं परेशान हो रही है। बस ऑपरेटर की मांगे की अगली व्यवस्था होने तक यहां की परेशानी को दूर किया जाए।

कटघोरा के बस स्टैंड में सीसी रोड के अलावा प्रतीक्षालय में कई प्रकार के काम कराया जा रहे हैं । काफी समय से इनकी आवश्यकता महसूस हो रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने मौजूदा स्थान से बस स्टैंड को वैकल्पिक तौर पर कृषि मेला मैदान यानी मीना बाजार ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया है। 26 जनवरी तक कामकाज इसी प्रकार से चलना है।

बस स्टैंड की शिफ्टिंग के दौरान कई चीजों को ध्यान में नहीं रखा गया। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बस ऑपरेटर के द्वारा बताया गया की नई जगह पर बाथरूम का प्रबंध नहीं किया गया है जिसके कारण संबंधित वर्ग को यहां वहां जाना पड़ रहा है। झाडिय़ां की वजह से आसपास में जंगली जीव जंतु की उपस्थिति का डर बना हुआ है और ऐसे में कुछ भी हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका को कहा गया है कि वह बस स्टैंड की नई जगह पर आवश्यक सुविधा बहाल करने पर ध्यान दें ताकि यात्रियों को मुश्किलों से बचाया जा सके।