Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// मौत की पिकनिक : 25 से अधिक लोगो से भरी पिकअप...

कोरबा// मौत की पिकनिक : 25 से अधिक लोगो से भरी पिकअप पलटी : 1 की मौत : 7 की हालत गंभीर….पढ़े पूरी खबर

311

25 से अधिक लोगो से भरी पिकअप पलटी : 1 की मौत : 7 की हालत गंभीर…

कोरबा।।

कोरबा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरा कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।