Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद : मारपीट में...

कोरबा// छात्रों के दो गुटों में हुआ विवाद : मारपीट में एक छात्र का सिर फूटा : घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत….

410

कोरबा।।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के SECL स्थित आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक छात्र का सिर फट गया। खून से लथपथ छात्र को अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि लगभग 30 से 35 की संख्या में छात्र एकजुट थे और दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। लंच टाइम में स्कूल से लगे हेलीपैड मैदान में सभी जमा हुए और दोनों गुटों पहले बहस हुई इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान युवक का सिर फटने के बाद सभी बच्चे भागने लगे। वहीं आसपास कुछ छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही। पुलिस का नाम सुनते ही पूरा हेलीपैड खाली हो गया और बच्चे भाग खड़े हुए।

जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाले बच्चे छठवीं और आठवीं के हैं। इससे पहले भी कई बार छात्रों के बीच इस स्कूल में मारपीट की घटना सामने आ चुकी है।

प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। जानकारी ली जा रही है की घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में घटी है।

बता दें कि मानिकपुर चौकी पुलिस ने इससे पहले भी हुए मारपीट के मामले में अपराध दर्ज किया था।